#हरदुआगंज के सपेरा भानपुर में फायरिंग, कई लोग हिरासत में

लोकेश चौधरी

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज। तालानगरी क्षेत्र के गांव सपेराभानपुर में सोमवार की रात करीब दस बजे पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के बेटे रूपेश चौधरी ने अपने ऊपर फायरिंग की सूचना पुलिस  को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है। लेकिन पुलिस के इस इनकार को कार के सीसे का छेद कई भेद खोल रहा हैं| हालांकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

अलीगढ मीडिया डिजिटल को मिली जानकारी के मुताबिक रूपेश चौधरी का दावा है कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर आदेश उनकी हत्या करना चाहता है। उसी के इशारे पर उनके ऊपर फायरिंग की गई। बताते हैं कि पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह और वर्तमान प्रधान अवधेश सिंह के परिवार के बीच लंबे अरसे से चुनावी रंजिश चली आ रही है। अवधेश सिंह से पहले देवेंद्र सिंह ग्राम प्रधान थे, जिन्हें वर्ष 2021 के चुनाव में मात देकर अवधेश सिंह प्रधान बने।

कई साल पहले देवेंद्र सिंह के निधन के बाद अब उनके बेटे रूपेश चौधरी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सीओ अतरौली राजेश द्विवेदी ने बताया कि फायरिंग की बात झूठी है। परन्तु फायरिंग में चली गोली से कार के शीशे में छेद हो गया| शीशे में छेद पुलिस के झूठ की पोल खोल रहा हैं| फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।