खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का डेयरियों पर सघन निरीक्षण, पनीर व दूध के नमूने संग्रहित, कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़ : शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित पनीर निर्माण इकाइयों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डेयरियों का निरीक्षण किया गया और पनीर व मिश्रित दूध के कुल 7 नमूने संग्रहित किए गए।


👉अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही इस प्रकार रही:

चौहान डेयरी, सुदेशपुर: 2 पनीर व 1 मिश्रित दूध का नमूना संग्रह।

बरकत डेयरी, सुदेशपुर: 1 पनीर का नमूना संग्रह।

चौधरी डेयरी, सुदेशपुर: कारोबार बंद पाया गया।

वैदिक डेयरी, अनडोस खैर: 2 पनीर व 1 मिश्रित दूध का नमूना संग्रह।

डीवीशा डेयरी, अनडोस खैर: कारोबार बंद पाया गया।

सहजपूरा, तहसील गभाना स्थित डेयरियाँ: खालिद डेयरी, आविद डेयरी, चौहान डेयरी एवं अफसर डेयरी का कारोबार बंद पाया गया।

R.K डेयरी, सहजपूरा तहसील गभाना: 1 पनीर का नमूना संग्रह किया गया।

सघन जांच के दौरान दूध एवं पनीर निर्माण में आपत्तिजनक अथवा हानिकारक सामग्री का कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रहेंगे।


टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण:

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सिंह तोमर के नेतृत्व में परमवीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, महेश कुमार, आशीष गंगवार, अनुज कुमार, प्रियेश कुमार, शिखा श्रीवास्तव एवं श्वेता चक्रवर्ती ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अलीगढ़