अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज: तालानगरी चौकी अधीन हरदुआगंज थाना इलाके के इब्राहिमबाद गाँव में बच्चों के मामूली विवाद में दबंगो ने एक महिला और उनके पति को बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया| गंभीर रूप से घायल पीड़िता परिवार मदद की गुहार लगाने पुलिस के पास गया लेक़िन उसे फटकार कर भगा दिया| फिलहाल घायल परिवार निजी अस्पताल में ईलाज करा रहा हैं|
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमाबाद की रहने वाली सूरजवती पत्नी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया हैं कि 11.8.25 को शाम करीब चार बजे अपने पति तथा वेटे प्रदीप के साथ घर में काम कर रही थी तभी उसके ही मोहल्ले के नरेश व प्रदीप, सौर व राजकुमार पुत्रगण भूप सिंह ने गन्दी गालिया और जान से मारने की धमकी देन लगे| तथा लाठी-डंडे व लोहे का पाइप लेकर घर के भीतर आ गये|और उसे, और उसके बेटे प्रदीप को जान से मारने की नीयत से लोहे के पाइप से मारापीटा बचाने आये पति को भी नहीं छोड़ा,और उन्हें भी बुरी तरह मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी|

