अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। भगवान शिव के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंदिर श्री खेरेश्वरधाम खैर रोड, अलीगढ़ पर संचालित हो रहे मेला देवछट में आगामी 31 अगस्त रविवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में लोक तंत्र के चारो स्तंभों के प्रतिनिधियों की सहभागिता होने जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए पत्रकार सम्मेलन के मुख्य संयोजक डॉ पंकज धीरज और संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विराट मेला देवछट में स्वामी हरिदास नाट्यशाला पर आयोजित उक्त राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन मेंअध्यक्षता ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न करेंगे। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. रघुराज सिंह करेंगे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह होंगे।
वहीं, सम्मेलन मेंदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में सौरभ वार्ष्णेय, मुकेश वत्स, मुकेश गोयल, योगेश भारद्वाज, अवनीश कुमार गुप्ता आदि के साथ मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल, जिलाधिकारी अलीगढ़, डीआईजी अलीगढ़, एसएसपी अलीगढ़, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहायक सूचना निदेशक और सांसद, मेयर, एमएलसी, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहेंगे। जबकि इस पत्रकार सम्मेलन को लेकर अलीगढ़ मंडल के पत्रकारों में अपनी सहभागिता को लेकर खासा उत्साह है।

