अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत छात्रों एवं अध्यापकों को यातयात नियमों की जानकारी दी गई |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीन कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक विनय सागर शुक्ल द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को मंगलायतन विश्वविद्यालय में छात्रों एवं अध्यापकों को जागरुक करने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों एवं अध्यापकों को यातायात संकेत एवं सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया । इस दौरान उपनिरीक्षक विजयपाल, मुख्य आरक्षी दीपचंद और कुलदीप लवानिया मौजूद रहे ।

