अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। उप्र सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध देशी थाली (होटल धीरज पैलेस) का अलीगढ़ आगमन के दौरान जायजा लिया और सुंदरता के लिए तारीफ की।
ज्ञात रहे कि वर्तमान में प्रदेश सरकार के मंत्री पूर्व में अलीगढ़ के एसएसपी रहे चुके हैं। उन्होंने इस दौरान अपने पुराने मित्रों मानव महाजन, पंकज धीरज और राजेंद्र कुमार से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा किया। साथ ही प्रमुख व्यापारी नेता रहे स्व. ज्ञान चंद वार्ष्णेय के कार्यकाल की भी चर्चा की। वह यहांराज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व. कल्याण सिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आये हुए थे।
3/related/default

