आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन ( ए आई एस एम एन एफ) ने जारी की 12 मंडल अध्यक्षों की सूची
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। लघु और मध्यम समाचार पत्रों के देश के सबसे बड़े संगठन आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली ने अलीगढ़ मंडल से संपादक/ पत्रकार पंकज धीरज पर विश्वास जताते हुए अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ए.आई.एस.एम.एन.एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न की सहमति पर फेडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने प्रदेश के 12 मंडलों मेरठ,सहारनपुर,अलीगढ़, लखनऊ,वाराणसी,प्रयागराज,मुरादाबाद,गोरखपुर,झांसी, बांदा,आजमगढ़ और मिर्जापुर के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा बुधवार को की।
वहीं, फेडरेशन के नव नियुक्त अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष पंकज धीरज ने उनकी नियुक्ति पर फेडरेशन के सभी केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताते हुए बताया है कि अलीगढ़ मंडल में शीघ्र ही फेडरेशन की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर समाचार पत्र,पत्रकार हित आदि में निर्देशानुसार प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

