अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|अलीगढ़ में TVS शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडेय ने कराई थी। शूटरों को 3 लाख रुपए सुपारी दी गई। एक शूटर मोहम्मद फजल अरेस्ट है, आसिफ फरार है।
अभिषेक गुप्ता पहले महामंडलेश्वर का सहयोगी था। फिर उसने अलग होकर TVS की एजेंसी खोल ली। महामंडलेश्वर इसमें पार्टनरशिप मांग रही थीं। इसी को लेकर विवाद हुआ। ये दावा अलीगढ़ SSP ने किया है। महामंडलेश्वर और एक शूटर अभी फरार हैं।

