युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। बुधवार को अलीगढ महानगर के आइ॰आइ॰एम॰टी कॉलेज मे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने की|जिसमे युवाओ ने अधिक परिभागियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे| उन्होंने युवा सम्मेलन में युवाओं को उद्घोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित बनाना है जिसके लिए भारत का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है और इसमें युवाओ की अहम भूमिका होगी। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद समापन की घोषणा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन 

गुप्ता ने की. आत्मनिर्भर भारत पर विस्तृत व्याख्यान किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ. आदर्श राज सिंह ने किया| कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा,  आइ आइ एम टी कॉलेज के संस्थापक पंकज महलवार, के.एन रावत, इन्दू सिंह,अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पीयूष सिंघल, डॉ आदर्श राज सिंह, प्रतीक शर्मा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मंत्री नितिन ठाकुर, हर्षद हिन्दू, संदीप दुबे, पंकज यादव मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह चौहान, नितिन ठाकुर, करण, विशाल, योगी, ऋषभ राजपूत, कुँवरजीत, निशांत, पुष्पेंद्र पंढीर, विवेक शर्मा,पुष्पेंद्र बघेल, पवन राजपूत केशव सक्सेना, पृथ्वी वार्ष्णेय,शानू वाल्मीकि,ललित प्रजापति,पीयूष हिंदू,अर्शदीप सिंह ,तुषार ठाकुर मयंक वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहें|