अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ | गणतंत्र दिवस पर छेरत में उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अमर उजाला डिजिटल के माध्यम से साइबर जागरूकता करने के लिए सम्मानित किया। साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के लिए अलीगढ़ पुलिस ने जागरूक करने के लिए शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ पहल की है कि जनता को सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से साइबर ठगों से सतर्क रहने के लिए कंटेंट प्रसारित किया जाए।
77वें गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम की जागरूकता के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सम्मानित किया। यूपी सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अमर उजाला डिजिटल के चमन शर्मा को साइबर क्राइम के प्रति अपने प्लेटफॉर्म से जन जागरूकता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ में एसएसपी नीरज जादौन मौजूद थे। चमन शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या जनपदीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 7839876352 या 7839876377 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। अपने थाने के साइबर हेल्पडेस्क पर जाकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

