#Breaking_Harduaganj: युवक को मारी गोली, लहूलुहान अवस्था में परिजन ले गए मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी
Aligarh Media Desk
जनवरी 19, 2026
घायल को अस्पताल ले जाते परिजन (फोटो:सोशल मीडिया)
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| बाईक सवार युवक पर उसी के गांव के आरोपी ने गोली चला दी। गोली से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत साधु आश्रम क्षेत्र के गां दाउदपुर निवासी यश जैन बाइक से जा रहा था। कलाई गांव में अंबेडकर पार्क के सामने उस पर गोली चला दी गई। लहूलुहान अवस्था में उसे परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल यश जैन आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा। किशोरावस्था में उसके गांव का यश ठाकुर और वह दबंगई, रंगदारी व जानलेवा हमले की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 19 जनवरी को यश ठाकुर ने यश जैन पर गोली चलाई और वहां से भाग गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।