"गृहलक्ष्मियों को मिला सम्मान, हौसलों को लगे पंख"वूमनीय उत्सव में विलक्षण महिलाओं को मिला सम्मान
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ।अपने अपने क्षेत्र की विलक्षण नारियों को जब कृष्णांजलि मंच पर सम्मान मिला तो मानों उनके हौसलों को पंख लग गए हों। मौका था राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2026 में गृह लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को 15 वें गृह लक्ष्मी उत्सव " वूमनिया" के भव्यता पूर्वक आयोजन का।
15 वें गृह लक्ष्मी उत्सव के दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ के बाद मंचासीन अतिथि महिलाओं ने अपने उद्बोधन में इस वूमनिया उत्सव को अलीगढ़ महोत्सव में महिलाओं के लिए प्रेरणा दायक बताया। कार्यक्रम संयोजिका और गृह लक्ष्मी फाउंडेशन की चेयरपर्सन काजल धीरज ने सभी का स्वागत किया।
उपस्थित डॉ गीताजंली शर्मा और वयोवृद्ध शीला देवी ने विलक्षण महिलाओं को सम्मान प्रदान किए।
बहुआयामी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नारी शक्ति सम्मान: नूतन गुप्ता,नीलम शर्मा, आभा वार्ष्णेय और सईदा खातून को प्रदान किया गया।
नारी रत्न सम्मान: प्रज्ञा वार्ष्णेय, इंजी. नेहा वार्ष्णेय,देविका रत्न
नारी कीर्ति सम्मान: खुशी गुप्ता और नीरू गुप्ता
नारी प्रेरणा सम्मान: डॉ तनु वार्ष्णेय,माधवी अग्रवाल
भारतीय नारी सम्मान:अनुराधा अग्निहोत्री और रुचि अग्रवाल
कला सम्मान: गणिक जाखड़ और साक्षी चौहान आदि को प्रदान किए जाने के अलावा पूरे परिवार को एकसूत्र में बांध कर रखने बाली 93 वर्षीय महिला शीला देवी यादव को प्रदान किया गया।
वहीं, शिव समृद्धि संस्था,आस्था डांस एकेडमी,साइनिंग स्टार डांसिंग डॉल ग्रुप,साक्षी चौहान, 4 वर्षीय हितिष्का की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने जमकर सराहा। वहीं, भईया जी परिवार से अंजली वार्ष्णेय,दुर्गेश वार्ष्णेय,कल्पना वार्ष्णेय, मीनू जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

