ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार सम्मलेन कुर्सियां खाली-खाली, सिर्फ बजट और चंदा ठिकाने लगाने वाला दिखा कार्यक्रम

लोकेश चौधरी
 ( मण्डलीय ग्रामीण पत्रकार सम्मलेन में खाली पड़ी कुर्सी)
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| राजकीय औद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित मण्डलीय ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन में कुर्सियाँ खाली-खाली दिखी| सिर्फ नुमाइश का बजट ठिकाने लगाने और मंच पर अथितिबनाने नें नाम पर समाजसेवियों से चंदा उगाही तक सीमित इस संगठन के इस मण्डलीय कार्यक्रम में बमुश्किल 20-25 पत्रकारों क़ी भीड़ कुर्सियां पर बैठे दिखाई दिए| अलीगढ़ मीडिया डिजिटल को मुख्य अतिथि के रुप में एसएसपी के द्वारा किया गया प्रतिभाग के दौरान क़ी जो तस्वीरे मिली, उसमे ऊँगली पर गिनती भर भीड़ नज़र आ रही हैं| थाना बन्नादेवी क्षेत्रान्तर्गत नुमाइश ग्राउण्ड में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में मण्डलीय ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
(कार्यक्रम में SSP का सम्मान करते एसोसिएशन पदाधिकारी)

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं, उपलब्धियों एवं सामाजिक मुद्दों को समाज और प्रशासन तक पहुँचाने में ग्रामीण पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई ।

  एसएसपी द्वारा कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा तथा जनसहभागिता जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे जनजागरूकता बढ़ाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । सम्मेलन में मण्डल के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए ।