अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़ के कृष्णांजली मंच पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) द्वारा आयोजित “भारत रत्न पं० मदन मोहन मालवीय जी का देश के विकास में योगदान” विषयक संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पं० मदन मोहन मालवीय जी न केवल महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके आदर्श, मूल्य एवं विचार आज भी समाज और विशेषकर युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
एसएसपी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार एवं आमजन को साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

