#Harduaganj: सफ़ेदपुरा गाँव में खुलेआम हो रहा हैं जुआ, सट्टा, चोरी क़ी घटनाओं से दहशद में ग्रामीण!

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज| हरदुआगंज इलाके के सफ़ेदपुरा गाँव में पिछले एक माह के भीतर सात घरों के ताले तोड़कर चोरी क़ी घटनाओं से ग्रामीण भय के माहौल में हैं| असल में गाँव में बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टेबाजी का खेल पुलिस के मिलीभगत से हो रहा हैं| जिससे गाँव क़ी युवाओं में शराब पीने, जुआ सट्टा खेलने क़ी प्रर्वती बढ़ रही हैं| इस नशा और जुआ सट्टेबाजी से गाँव में अपराध बढ़ रहा हैं| 

पिछले बुधवार को गाँव क़ी गीता देवी के घर का ताला तोड़कर उस समय लाखों के जेवरत और नगदी चुरा ली गई जब वह मजदूरी करने खेतो में गई थीं| घर पर ताला लगा देख गाँव के है एक युवक नें छत से आकर घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोडकर घर क़ी अलमारी के ताले तोड़कर उसमे रखी महिला क़ी सोने चांदी क़ी जेवरत चुरा लिए| पीड़िता गीता देवी का कहना हैं कि उसने गाँव में नामजद को अपनी छत से जाते हुये देखा लेक़िन पुलिस उसके खिलाफ मुक़दमा दर्ज नहीं कर रही हैं|