#आगरा क़ी नाल और मदार गेट के रॉ मेटेरियल से गोरई में चलाई जा रही थीं तमंचा फैक्ट्री, 1500₹ MRP

Aligarh Media Desk


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| थाना गोरई व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुये 05 अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं| पुलिस नें इनके कब्जे से भारी संख्या में अवैध निर्मित/अर्द्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने की सामग्री तथा उपकरण भी बरामद किये हैं|

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने/बिक्री करने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अमृत जैन के निर्देशन, स0पु0अ0 श्री सम्यक चौधरी (IPS) व क्षेत्राधिकारी इगलास श्री महेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग (देहात) की संयुक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर 05 शातिर अभियुक्तों को बेसवां रोड पर बन्द पड़े भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने एवं अवैध देशी शस्त्रों का निर्माण करते हुए भारी संख्या में बने/ अधबने तमंचे के साथ शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 20/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट (शस्त्र फैक्ट्री) पंजीकृत किया गया ।

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि तमंचे बनाने का समान (रॉ मैटेरियल) अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं जिसमें एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है तथा एक तमंचा को छः से सात हजार में बेचते हैं । ऑर्डर के अनुसार तमंचे तैयार करते हैं तथा तमंचे बनाने के लिए अपनी जगह बदलते रहते हैं जिससे किसी को शक न हो इसलिए सुनसान जगहों पर बनाते हैं जिससे लोगों का आवागमन कम हो । हम सब लोग मिलकर पार्टनर शिप में फैक्ट्री चला रहे थे । जो माल बिकता है उसको हम सब बरावर- बराबर बाँट लेते हैं ।


पुलिस नें पांच आरोपी किये गिरफ्तार...

1. सोनू खान पुत्र चमन खां निवासी कारौली थाना गोरई अलीगढ़ 

2. दीपक पुत्र अर्जुन सिंह निवासी अमरपुर धाना थाना गोरई जनपद अलीगढ़

3. कान्हा पुत्र भूपेन्द्र निवासी नीम गांव थाना राया जनपद मथुरा 

4. जयवीर उर्फ जगवीर पुत्र सुखदेव निवासी कारौली थाना गोरई अलीगढ़ हाल निवासी गौण्डा थाने के पास कस्बा व थाना गौण्डा जनपद अलीगढ़ 

5. विनय उर्फ बन्टी पुत्र बलवीर निवासी भौज नगरिया थाना गौण्डा जनपद अलीगढ़