अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,हरदुआगंज| भारतीय जनता पार्टी द्वारा बरौली विधानसभा का हरदुआगंज स्थित सेवा सदन में भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी एवं उद्योग चलाने वालों के साथ संवाद कर के केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की खूबियां गिनाकर उपस्थित व्यापारियों को जागरूक किया मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी तथा मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा रहे उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए विनीत अग्रवाल ने बजट को लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए लाभकारी बताया जिससे छोटे-छोटे व्यापारियों के साथ देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और बेरोजगारी कम होगी पूर्व की सरकारों पर व्यापारियों के शोषण के साथ-साथ छोटे उद्योगों को खत्म कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ की और विश्वास व्यक्त किया कि मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार आने वाले समय में भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएगी यह बजट 2047 तक भारत को विकसित बनाने सहयोग करेगा| मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी ने उपस्थित व्यापारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजट को समावेशी युवाओं ,किसानों, महिलाओं, सहित आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव वाला बताया|
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा,जिला महामंत्री श्री अनेकपाल सिंह, हरदुआगंज मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज,ताला नगरी औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा सह जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक सुशील गुप्ता ,आशीष गौड़ जी, मंडल प्रभारी एडवोकेट संजय चौधरी ,गभाना के मंडल अध्यक्ष वीपी सिंह , जवा के मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल वशिष्ठ, कमल अग्रवाल , प्रेमशंकर बच्चन,शुभम वर्मा, आकाश भारद्वाज, राजवीर सिंह वर्मा, देव बघेल, हरेंद्र सिंह बघेल, शैलेश कुशवाहा संदीप जादौन,गजराज सिंह, मोहन सिंह, विनीत वर्मा, मनोज जैन, केशव बघेल, राजेंद्र शर्मा, सुशील मित्तल, सुधीर शर्मा,एवं अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

