अलीगढ़| बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लगेगा विशाल चिकत्सा शिविर, गंभीर बीमारियों का भी मिलेगा मुफ्त उपचार

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| बुधवार, 4 फरवरी को मेरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में IAP की अलीगढ़ शाखा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल ने गत वर्ष की टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना क हुए प्रसन्नता पूर्वक बताया कि इस वर्ष जनवरी में बाल रोग विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस IAP के केंद्रीय नेतृत्व ने कोलकाता में आयोजित कॉन्फ्रेंस में अलीगढ़ शाखा द्वारा वि गए उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षणिक कार्यों के लिए 2nd सर्वोत्तम शाखा का पुरस्कार विकास मेहरोत्रा को प्रदान किया गया।

इसी क्रम में वर्तमान सचिव डॉ अभिषेक शर्मा ने 22 फरवरी को आयोजित किए ज वाले चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर जी पी लाल जी की पुण्यतिथि के अवसर बच्चों के लिए एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन पन्ना लाल हॉस्पिटल में डॉ ध ज्ञान के सहयोग से निशुल्क किया जायेगा। जिनमें गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों निशुल्क इलाज अलीगढ़ के जाने माने बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। कोषाध् डॉ नीलम मंधार द्वारा अभिवावकों से इस निशुल्क चिकित्सा शिविर से ज्यादा से ज्या लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया गया।

 इस अवसर पर अलीगढ़ शाखा के संरक्षक वाई के द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि नई टीम गत वर्ष की टीमों द्वारा किए गए कार्यों आगे बढ़ाते हुए अलीगढ़ शहर के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर कार्य करेगी। अवसर पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार, डॉ देवेश अग्रवाल, डॉ रोहित वाष् डॉ अनूप कुमार मौजूद थे।