अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|सोमवार को अपरान्ह 1:00 बजे प्रवर्तन दल द्वारा तस्वीर महल पर अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटवाये जाने हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के नाम पर फल दुकानदार के साथ प्रवर्तन टीम नें बदसलूकी क़ी|मामला मारपीट तक पहुंच गया| मामले में नगर निगम क़ी ओर से बन्नादेवी थाने में मुक़दमा दर्ज कराया गया हैं| अभियान चलाये जाने से पूर्व गत दो दिवस से उक्त स्थल पर अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटाये जाने तथा चौराहे से पथ विक्रेताओं को स्वयं हटने के लिए सूचित किया गया, इससे पहले 19.04.2025, 24.07.2025, 24.09.2025, 29.11.2025 व 20.02.2026 को तस्वीर महल चौराहा से अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने के लिए नोटिस दिए गये हैं।
गत छः माह से निरन्तर नोटिस देने के उपरान्त भी इनके द्वारा नो वेडिंग जोन में निरन्तर अवैध दुकानें लगायी जा रही हैं| इनको नगर निगम द्वारा निर्मित वेडिंग जोन में दुकान आबंटित कराने तथा वेडिंग जोन में जाने के लिए समझाया गया। उक्त पथ विक्रेताओं के कारण चौराहे पर पथ विक्रेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसके कारण चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित / बाधित रहती है। परन्तु कुछेक पथ विक्रेतओं द्वारा हठधर्मिता प्रदर्शित करते हुए चौराहे पर ही दुकाने लगायी गयी और सड़क पर कचरा डालकर गंदगी की गयी है।
पूर्व में गंदगी करने के लिए प्रश्नगत पथ विक्रेताओं का कई बार जुर्माना भी किया गया है। आज अतिक्रमण अभियान में उक्त पथ विक्रेतओं को चौराहे से हटाने के समय प्रवर्तन दल के साथ मारपीट व अभद्रता की गयी, जिसमें प्रवर्तन दल में तैनात श्री मुनेश पाल सिंह के सिर में बाट से प्रहार कर घायल कर दिया गया है। इस संबंध में थाना सिवल लाइन्स में सर्वश्री उमेर, मजहर, फैजान व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्रथम दृष्टया रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

