#अलीगढ में होली मिलने का बहाना कर घर में घुसे बदमाशों नें क़ी लूटपाट, फायरिंग क़ी सूचना पर दौड़ी पुलिस!

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| थाना देहलीगेट को समय करीब दोपहर 01 बजे चौकी घुडियाबाग क्षेत्र से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक घर में घुसकर लूट करने की सूचना प्राप्त हुई| इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि चार व्यक्ति जो होली के रंग में रगे हुए थे जो होली पर मिलने के बहाने एक घर में घुस गए और आभूषण व रुपये लूटकर फरार हो गए, उच्चाधिकारियों द्वार मौका मुआयना कर घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया| घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए आरोपियों की पहचान करायी जा रही है, प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, मौके पर शांति है।     

थाना मड़राक को ग्राम पड़ियावली से पथराव एवं फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का नियंत्रण में लिया गया, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दो पड़ोसियों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद है, जिनमें से एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं । चिकित्सको से वार्ता की गई तो दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है, फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया, विवाद के कारण की गहनता से जाँच की जा रही है, जाँचोपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर पूर्ण शांति है।

 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मड़राक क्षेत्र के ग्राम पड़ियावली में दो पड़ोसियो के मध्य विवाद होने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया |थाना मड़राक क्षेत्र के ग्राम पड़ियावली में दो पड़ोसियो के मध्य हुए विवाद की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा ग्राम पडियावली पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । 

एसएसपी द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।