अलीगढ़ में अफवाह का दौर, गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए उमड़ रही भीड़

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। जट्टारी कस्बे में नव इंद्र गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की अफवाह फैलते ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते एजेंसी के चाहर लंबी कतार लग गई और सिलेंडर लेने की होड़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।शुक्रवार सुबह अचानक यह खबर फैल गई कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और बुकिंग में दिक्कत आ रही है। इस खबर के फैलते ही उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई। 

लोग तुरंत सिलेंडर लेने के लिए नव इंद्र गैस एजेंसी की ओर दौड़ पड़े, जिससे कुछ ही देर में वहां बड़ी चीड़ जमा हो गई।एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे। भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी परिसर और आसपास के इलाके में भी काफी चहल-पहल रही। भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर सिलेंडर लेने को लेकर लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। कुछ उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी और हल्की मारामारी जैसी स्थिति भी देखने को मिली है। जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े थे। 

कई लोग यह सोचकर पहुंचे कि यदि देर हुई ती सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा।गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने साफ किया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर दिए जा रहे हैं। यह भीड़ केयान अफवाह फैलने के कारण अचानक इकट्ठा हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि झूठी खबरों के कारण आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और एजेंसी पर अव्यवस्था की स्थिति बन जातीहै।