अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। गुरूवार को थाना बन्नादेवी क्षेत्रान्तर्गत सराय हकीम क्षेत्र में भाजपा के दो गुटो में हुई फायरिंग की वारदात में विवाद में फायरिंग होने पर 03 लोग घायल हो गए थे। 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास दो पिस्टल, दो तमंचे, दो कार बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्षद हिन्दू पुत्र पवन कुमार निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ, यश गुप्ता पुत्र विवेक गुप्ता निवासी घुडियाबाग थाना देहलीगेट, मयंक ठाकुर पुत्र अशोक कुमार निवासी लौहेरा थाना लोधा, अलीगढ़, योगेन्द्र पुत्र वेदराम निवासीगौतम नगर आईटीआई रोड़ थाना बन्नादेवी, अलीगढ़, प्रफुल्ल पंडित पुत्र अवधेश शर्मा निवासी मसूदाबाद, अलीगढ़, नमन पुत्र बृजेश निवासी घुडियाबाग थाना देहलीगेट, अलीगढ़, काटू उर्फ गौरव पुत्र अशोक कुमार निवासी मौ. सिद्धार्थनल र आईटीआई रोड़ थाना बन्नादेवी, अलीगढ़, आयुष शर्मा पुत्र विकास शर्मा निवासी सराय वृंदावन सासनीगेट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हर्षद हिन्दू पर 10, यश गुप्ता पर 1, मयंक ठाकुर पर 2, योगेन्द्र पर 7, प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली पर 2, नमन पर 2, काटू उर्फ गौरव पर 2, आयुश शर्मा पर 4 मुकदमें दर्ज है।

