अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ के निर्देशन में जनपद में गठित एण्टी रोमियो टीमों/मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ चलाए जा रहे "मिशन शक्ति अभियान-5" के द्वितीय चरण के तहत सशक्तीकरण/ विश्वास का वातावरण बनाने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु जनपद में महिला सुरक्षा एवं मनचलों, शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत बाजारों, कोचिंग सेन्टर, पार्क, बस स्टैण्ड,रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के आसपास भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखी जा रही है ।
महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दिशा में चलाई जा रही महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, टि्वटर ,फेसबुक इंस्टाग्राम) आदि का सतर्कतापूर्ण उपयोग करने संबंधी जानकारियां देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने हेतु बताया जा रहा है ।
मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा नवरात्रि, दुर्गा पूजा के दृष्टिगत मंदिरों एवं गाँवों में जन चौपाल लगाकर तथा बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज- 5 के द्वितीय चरण का किया गया शुभारम्भ ।
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु नवरात्रि के पर्व पर चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) की सशक्तिकरण रैली को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु नवरात्रि के पर्व पर दिनांक 19.03.26 से मिशन शक्ति अभियान फेज 5 का द्वितीय चरण प्रारम्भ किया गया है ।
जन जागरुकता महिला सशक्तिकरण रैली में पीआरवी सहित चार पहिया व दो पहिया वाहन सम्मिलित किए गए । मिशन शक्ति रैली रिजर्व पुलिस लाइन अलीगढ़ से प्रारम्भ होकर तस्वीर महल से कन्ट्रॉल रूम, सुभाष चौक, कठपुला पुल, रसलगंज, कबरकुत्ता, रसलगंज, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बन्नादेवी, शहंशाह तिराहा, सारसौल चौराहा से वापस शहंशाह तिराहा, बन्नादेवी, तहसील तिराहा, डी विश्वास तिराहा, जेल पुल से तस्वीर महल होते हुए वापस पुलिस लाइन समाप्त होगी ।
जनपद में गठित एण्टी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ चलाए जा रहे "मिशन शक्ति अभियान" के तहत सशक्तिकरण/ विश्वास का वातावरण बनाने, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास हेतु जनपद में महिला सुरक्षा एवं मनचलों, शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिरों, मुख्य बाजारों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, स्कूल,कॉलेज,कोचिंग सेन्टर आदि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के आसपास एवं ग्रामीण क्षेत्र के गांव/मोहल्लों/कस्बों में भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखी जा रही है ।
महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दिशा में चलाई जा रही महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, टि्वटर ,फेसबुक इंस्टाग्राम) आदि का सतर्कतापूर्ण उपयोग करने संबंधी जानकारियां देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने हेतु बताया जा रहा है ।
मिशन शक्ति रैली कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती ममता कुरील, क्षेत्राधिकारी अपराध/112 श्रीमती सर्जना सिंह व अन्य मौजूद रहे ।

