गर्भवस्थ शिशु को संस्कार देने की सनातन प्रतिभा फाउंडेशन ने की अनूठी पहल

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| समाजसेवी संस्था "सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति मेरी पहचान)" अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के द्वारा गर्भ में पल रहे शिशु को सनातन धर्म की शिक्षा देने के उद्देश्य से श्री रामचरितमानस, श्रीमद्भागवतगीता, श्री दुर्गा सप्तशती एवं श्री हनुमान चालीसा जैसी धार्मिक पुस्तकों के वितरण की श्रृंखला में श्रीमती साक्षी सक्सैना को प्रथम निःशुल्क श्रीरामचरितमानस भेंट की गई। 

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि हमारी संस्था व्यक्तिगत, कार्यक्रमों एवं बैठकों आदि के माध्यम से निरन्तर 3.5 वर्षों से अब तक लगभग 1100 श्रीमद्भागवतगीता और 3700 हनुमान चालीसा निःशुल्क वितरित कर चुकी है।