अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गनियावली गांव निवासी प्रतीक मुद्गल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। प्रतीक ने देशभर में 54वीं रैंक प्राप्त कर अलीगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आज अलीगढ़ के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक बंसल की ओर से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में एक “नागरिक अभिनन्दन” आयोजित किया गया| इस समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन व अन्य अतिथियों ने प्रतीक मुद्गल को शौल उढ़ाकर व माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट किया|
इसके बाद विशिष्ठ अतिथियों में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम विश्विधालय के प्रो० वाईस चांसलर प्रो मोहसिन खान, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री कुलदीप मीना, सैंट फ़िदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ादर डा रोबर्ट वर्गीज़, पूर्व प्रधानाचार्य फ़ादर जोर्ज पॉल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री बिजेंद्र सिंह यादव आदि ने भी प्रतीक मुद्गल का सम्मान किया I इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि ये जनपद अलीगढ़ के काफी बड़े गौरव की बात है कि जनपद के एक युवक ने अपने प्रथम प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित करजित करके 54 वीं रैंक हासिल की है उनकी ये सफलता हम सबको गौरांवित करती है|मेरी ईश्वर से कामना है कि प्रतीक एक निष्ठावान कार्यशील और इमानदार अधिकारी के रूप में उभरें और भविष्य में प्रशासन के उच्च पदों पर पहुंचें|
फ़ादर जोर्ज पॉल ने कहा कि मुझे बेहद ख़ुशी है कि सैंट फिदैलिस स्कूल के मेरे प्रधानाचार्य कार्यकाल के दौरान शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र ने आज देश की सर्वोच्च सेवा परीक्षा में सफ़लता हासिल करके 54वीं रैंक हासिल की है उनकी सफ़लता से मैं स्वयं गौरांवित हूँ|इसके साथ साथ अन्य अतिथि वक्ताओं ने भी प्रतीक मुद्गल की इस सफ़लता प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफ़ल जीवन की शुभकामनाएं दीं |
विजय मुद्गल एड, प्रो अब्दुल अलीम, प्रो ज़ियाउर रहमान, प्रो तारिक छतारी, प्रो० जमील अहमद, प्रो शमीम अहमद, जावेद सईद, विजडम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अशोक सक्सेना, डा० नज़र अब्बास, विवेक बगाई, संजीव सहगल, जॉनी फ़ोस्टर, डा रियाज़उल हसन सिद्दीकी, सईदा खातून, तनूजा देशराजन, विजय लक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, संजय गोयल, डा मोहम्मद अफजाल खान, डा राकेश सक्सेना, डा शम्भू दयाल रावत, प्रदीप के.गुप्त, सरदार दलजीत सिंह, भारत सिंह विजय, इं० महिपाल सिंह, अकील सिद्दीकी, ताहिर हकीम, सर्वेश वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, नफीस बक्श, जमशेद जैदी, शोभित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनोज गोयल, हरीश चौधरी, विधारमण शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, रईस अहमद, पी.पी, शर्मा, राकेश शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अजय कुमार एड, राम सिंह, दिनेश कुमार अग्रवाल, सलाउद्दीन वसी, डा आयुष गौड़, पी.सी.शर्मा, राहुल कुमार सिंह, कमल गुप्ता, के.के. गोयल, प्रभात शर्मा, अनुराग उपाध्याय, पूरनचन्द देशमुख, मोहम्मद आसिफ, डा अरुण कुमार शर्मा, मोहम्मद सुहैल अख्तर, हाजी नौशाद कुरैशी, जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, सुशील गुप्ता, खिज़र खान, कैलाश बाल्मीकि, डूंगर सिंह शाहरुख खान, आरिफ हुसैन, डा शंकरलाल, डा लोकेश पुंढीर, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश शर्मा, तल्हा अबरार, गोपाल मिश्रा, फ़राज़ किरमानी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार भाल, योगेश उपमन्यु, प्रशांत गौड़, राजेश कुमार भाल, असलम जमील, योगेश तौमर, राजीव लीडर, शिवा शर्मा, संजीव गुप्ता, पन्नालाल सुमन, धर्मेन्द्र वशिष्ठ, राहुल कुमार, संजय अग्रवाल, अविनाश शर्मा, अजय गौतम, दिनेश शर्मा, अनिल सिंह चौहान, शाहिद खान, आनंद बघेल, वसीम ठाकुर, वेद प्रकाश, रईस गाजी, अभिषेक भार्गव, झागेन्द्र सिंह, सुशिल गौतम, सुमित कुमार कालू, अयाज़ कुरैशी, विक्रांत गुप्ता, नबी अहमद खान, हरेन्द्र मित्तल, मोहनलाल पप्पू, फ़तेह मोहम्मद खान, प्रशांत सिंह, नादिर खान, इमरान रफीक, संजय माथुर, दीपक पाठक, पिंकू बघेल, हिमांशु अग्रवाल, अनुराग प्रताप सिंह, आदि के साथ अन्य काफी लोग मौजूद रहे|

