सनातन प्रतिभा फाउंडेशन ने सनातनी हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत्सर् 2083 से प्रारम्भ किया सदस्यता अभियान

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। संगठन विस्तार की दृष्टि से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति मेरी पहचान) अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के द्वारा सनातनी हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत्सर् 2083 से पुनः सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया है। संस्था से जुड़ने के इच्छुक युवा विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक संपर्क सूत्र 8279837744 पर वाट्सअप या कॉल के माध्यम से संपर्क करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से संस्था से जुड़ सकते हैं।

 संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 3.5 वर्षों से बच्चों और युवाओं को निरंतर राष्ट्र, सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता और वैदिक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों, सांस्कृतिक महोत्सवों एवं सेमिनारों का आयोजन करके मानवता के विकास के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं जिसमें संस्था द्वारा युवक एवं युवतियों को संस्कारी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।


 इस बार के सदस्यता अभियान में संस्था द्वारा विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को एक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी समय सीमा 45 दिनों की रखी गई है। जिसमें कार्यक्षेत्र छात्र समन्वय, रजिस्ट्रेशन डेस्क, सोशल मीडिया टीम, इवेंट मैनेजमेंट में व्यावहारिक अनुभव, नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर, आत्मनिर्भर, सामाजिक अभियानों में इंटर्नशिप, नेटवर्किंग के अवसर, व्यावहारिक अनुभव, पुण्य कार्य में योगदान सिखाया जाएगा। इस प्रशिक्षण के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को एक परीक्षा देनी होगी जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार, प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा और साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करके संस्था की कोर टीम में शामिल होने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया जाएगा।