बसपा के लखनऊ में विशाल कार्यक्रम, अलीगढ़ से बसों और ट्रेन से हजारों कार्यकर्ता देर रात तक हुए लखनऊ रवाना

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे लखनऊ के डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमती नगर लखनऊ में बसपा का विशाल कार्यक्रम होना है जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ता संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस मनाएंगे 

बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा कि जनपद अलीगढ़ की प्रत्येक विधानसभा से 10 10 बसों, ट्रेनों और सैकड़ों प्राइवेट वाहन कारों आदि के माध्यम से हजारों पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में गोमती नगर स्थित डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर बाबा साहब की जंयती मनाएंगे।

मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल विजेंद्र सिंह विक्रम ने कहा कि बसपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सच्चे मायने में बाबा साहब की विचारधारा को बढ़ाने का काम कर रही है , अन्य सभी दल हमेशा देश के दलितों शोषितों व वंचितों का शोषण ही करते रहे है|

मंगलवार को लखनऊ में बसपा के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती का विशाल कार्यकम होगा जिसमें लाखों की तादात में पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच रहे है|

बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह और मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल विजेंद्र सिंह विक्रम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय, अशोक सिंह एड, हरेंद्र कुमार, मंडल प्रभारी मोरध्वज कुशवाहा, पवन चौधरी, लव कुश शर्मा, हाजी शाह अख्तर, आदि ने पार्टी का झंडा फहराकर बसों को लखनऊ रवाना किया|