#Breaking_News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अविनाश कुमार बने अलीगढ ने नये DM

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में नई तैनाती दी गई है। यूपी सरकार ने 24 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के DM समेत अहम विभागों में बदलाव हुआ।


प्रमुख तबादले - जिलाधिकारी

▪️ श्री अविनाश कुमार→ जिलाधिकारी, अलीगढ़  

▪️ श्री अरविंद सिंह → जिलाधिकारी, एटा  

▪️ श्री अमित आसेरी → जिलाधिकारी, बांदा  

▪️ डा0 अंकुर लाठर → जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद  

▪️ श्रीमती कविता मीना → जिलाधिकारी, हापुड़  

▪️ श्रीमती ईशा प्रिया→ जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर  

▪️ श्री चंचल गौड़ → जिलाधिकारी, सोनभद्र  

▪️ श्री अनुपम शुक्ला → जिलाधिकारी, गाजीपुर  

▪️श्री शाश्वत त्रिपाठी → जिलाधिकारी, अयोध्या  

▪️ श्री ईशान प्रताप सिंह→ जिलाधिकारी, बाराबंकी


शासन में हुए अहम बदलाव

▪️श्री निखिल टीकाराम फुंडे→ विशेष सचिव, मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 शासन  

▪️ श्री प्रेम रंजन सिंह→ अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अधिकरण  

▪️ श्री अभिषेक पाण्डेय→ अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश  

▪️ श्री संजीव रंजन→ विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन  

▪️ श्रीमती जे0 रीभा → विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन  

▪️ श्री अरुण कुमार→ विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ0प्र0 शासन के प्रभार से अवमुक्त  

▪️ श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी→ विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन  

▪️ श्री बद्री नाथ सिंह→ विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

विकास प्राधिकरण व CDO

▪️ श्रीमती दीक्षा जैन→ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर  

▪️ डा0 अपरांजिता सिंह सिनसिनवार→ उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण  

▪️ श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या→ उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण  

▪️ श्री उत्कर्ष त्रिवेदी→ मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर  

▪️ श्री अभिनव जेठ जैन→ मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर  

▪️ श्रीमती दीक्षा जोशी→ मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर