संघ के शताब्दी वर्ष पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित हुई गोष्ठी

Aligarh Media Desk

 


सर्वसमाज मिलकर मनाए महापुरुषों की जयंती : डॉ हरीश

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : संघ के शताब्दी वर्ष पर महर्षि वेद व्यास भाग की ओर से आयोजित प्रबुद्ध जन गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने समाज को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती को सर्वसमाज को मिलकर मनाना चाहिए। सर्वसमाज जब मिलकर महापुरुषों की जयंती मनाएगा तो जय भीम, जय मीम का नारा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। विदेशी ताकतों ने इस तरह नारों को हवा देकर समाज को बांटने का काम किया है। इसलिए हमें किसी भी तरह से बंटना नहीं है। 

लाल डिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित गोष्ठी में डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन पर इस्लाम और ईसाई दोनों पंथ स्वीकार करने का प्रलोभन डाला गया, मगर उन्होंने दोनों प्रस्तावों को बहुत दृढ़ता से अस्वीकार कर दिया। हमारे यहां 18 पुराणों का सार मानव कल्याण है, डॉ अंबेडकर ने संविधान में भी मानवता पर बल दिया है। 

उन्होंने कहा कि अपने धर्म में रहकर ही सुधार लाने की कोशिश करूंगा। डा हरीश रौतेला ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा में हमने देश को मजबूत करने का काम किया। विभिन्न संगठनों के माध्यम से हर क्षेत्र में कार्य विस्तार हुआ। भारत पाक बंटवारे के समय हजारों लोगों की जान बचाने के लिए संघ के स्वयंसेवक आगे आ गए। संघ के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार जी को समाज के तमाम लोगों ने हतोत्साहित करने की कोशिश की मगर उन्होंने 1925 में संघ की स्थापना करके देशभर में संघ का कार्य खड़ा कर दिया। 1940 में नागपुर में पूरे देश का प्रतिनिधित्व देखकर डाक्टर साहब ने कहा कि उन्होंने भारत का लघु दर्शन कर लिया। डाक्टर हरीश ने कहा कि संघ समाज को जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उद्यमी अनमोल रतन ने कहा कि संघ ने   कहा कि संघ सर्वव्यापी है, हर क्षेत्र में कार्य है। शिक्षा के क्षेत्र में और कार्य करने की जरूरत है। मंच पर संघ के सह विभाग संघचालक ललित, भाग संघचालक डा मुरारी लाल थे। संचालन भाग कार्यवाह हुकुम सिंह ने किया। नीलिमा जोशी ने भूमिका रखी। विभाग प्रचारक गोविंद कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, भूपेन्द्र शर्मा, राज नारायण सिंह, महानगर प्रचारक रामजी, रतन मित्र, पंकज कुमार, डॉ सुनील सिंह, सुधीर शर्मा, सुनील भंडारी, शिव शंकर, भूपेंद्र सिंह, रौनक गुप्ता, ललित चंदन, तरुण, नगर कार्यवाह शैलेश गुप्ता, धर्मवीर सिंह, मनवीर सिंह, रामपाल, आशीष शर्मा, ऋषभ सिंह आदि थे। 


लव जिहाद समाज के लिए बड़ा खतरा

जीटी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि भाग की गोष्ठी में प्रांत धर्म जागरण समन्वय प्रमुख विशाल कुमार ने पंच परिवर्तन और लव जिहाद के विषय को प्रमुखता से प्रबुद्धजन के बीच रखा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद समाज को तोड़ने की बड़ी साजिश की। संचालन आनंद स्वरूप ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश गौड़, मुख्य अतिथि व्यापारी सुनील बंसल मंच पर थे। महानगर संघचालक अजय सराफ, सह देवेंद्र हनुमान, भाग संचालक आनंद स्वरूप,भाग कार्यवाह दीपक शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, विष्णु कुमार, गंगा प्रसाद, कपिल कुमार, लव गुप्ता, कन्हैया, प्रताप, अर्पित, अरविंद आदि थे।