अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थिति #डॉ_बी_आर_अम्बेडकर_पार्क पर बाबा सहाब की शोभा यात्रा का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर मुख्य अतिथि एवं पूर्व महापौर प्रत्याशी सलमान शाहिद ने कहा कि बाबा सहाब की सोच थी "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो संविधान के शिल्पकार, करोड़ों करोड़ों शोषितो, वंचितों और महिलाओं के मसीहा, समाज सुधारक, ज्ञान के प्रतीक और महान अर्थशास्त्री होने का गर्व भी बाबा सहाब को हासिल था आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती है उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ|
बाबा सहाब नें न केवल एक राष्ट्र को संविधान दिया, बल्कि करोड़ों लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार और साहस भी दिया हम सब उनके विचारों को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने आचरण में उतारने का संकल्प लें इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मंजू भूषण, विमलेश देवी महासचिव, अर्चना गौतम, ओमवती बुआ (पार्षद), मुकेश चंद्रा जी, पीएल पिप्पल जी, रवि गौतम जी एडoमूलचंद्र जी, वीर सिंह गौतम जी डॉo पुष्पेंद्र जी, यादवीर सिंह जी,नफीस संजू, डॉo सद्दाम अबरार भाई सहित मेला सयोजकगढो को सफल कार्यक्रम की बधाई एवं सभी से बाबा सहाब के अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प और मेरी और से बहुजन समाज एवं आयोजको को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया|

