एएमयू प्रशासन ने किला नगला क्षेत्र में विश्वविद्यालय की भूमि की सुरक्षा के लिए शुरू किया अभियान

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज विश्वविद्यालय की संपत्तियों के संरक्षण और सुव्यवस्थित प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में विश्वविद्यालय की एक टीम ने किले का नगला क्षेत्र में स्थित लगभग 18 बीघा भूमि पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया और उसे व्यवस्थित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

इस दौरान कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून, सह कुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान, मेंबर-इन-चार्ज (प्रॉपर्टी) प्रोफेसर प्रो. आसिफ खान तथा मेंबर-इन-चार्ज (लैंड एंड गार्डन्स) प्रोफेसर अनवर शहजाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने कहा कि विश्वविद्यालय की भूमि की सुरक्षा के तमाम उपाय किए जाएंगे और कटीले तार लगाकर सुरक्षा को सुनिश्चित बनाकर उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इसमे सहयहोग करने वाले सभी लोगों की सराहना की। और उनका आभार भी जताया।

कार्यवाही प्रॉपर्टी कार्यालय और लैंड एंड गार्डन्स विभाग द्वारा समन्वित रूप से की गई। स्थानीय निवासियों के साथ संवाद के माध्यम से क्षेत्र को सुव्यवस्थित किया गया, जिसमें आसपास के लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ और उन्होंने अपने पशु आदि अन्य वस्तुओं को विश्वविद्यालय की भूमि से हटा लिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संस्थान अपनी भूमि और परिसंपत्तियों के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है तथा भविष्य में इस भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम, जिसमें सीमांकन और बाउंड्री निर्माण, शामिल है, किये जंाएगे।


एएमयू कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2026 घोषित इशिता गर्ग ने मेरिट सूची में किया शीर्ष स्थान प्राप्त

अलीगढ़. मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की छात्रा इशिता गर्ग ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (भाग-2), कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

एसटीएस स्कूल के मान्य गुप्ता ने 490 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की तफहीम नाजिर ने 488 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) के हादी अहमद ने 486 अंकों के साथ चैथा स्थान प्राप्त किया।

पांचवां स्थान संयुक्त रूप से सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की अलवीना अंसारी, हमनाह इस्लाम और सना खान तथा एएमयू गर्ल्स स्कूल की कृतिका अग्रवाल ने प्राप्त किया, जिन्होंने 485-485 अंक हासिल किए।

कुलपति प्रो. नइमा खातून ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने भी छात्रों को उनकी लगन और समर्पण के लिए बधाई दी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबेरी ने बताया कि परीक्षा में कुल 2,671 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 2,543 छात्र सफल घोषित किए गए।

डायरेक्टर, डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन प्रो. कुदसिया तहसीन ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए एएमयू स्कूलों के शिक्षकों के निरंतर प्रयासों को उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों का श्रेय दिया।