मां ने अपनी 12 साल की बेटी को 16 हजार रूपये और 10 साड़ियों के बदले में बेचा!

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, ब्यूरो|उत्तरप्रदेश के वाराणसी में एक मां ने अपनी 12 साल की बेटी को 16 हजार रूपये और 10 साड़ियों के बदले में बेच दिया|2 बच्चों के पिता 40 साल के लहरू यादव ने यह सौदा खरीदा| इस डील को शादी का नाम देने के लिए बेटी के लहरू के साथ मंदिर में फेरे कराये गये. यह जनवरी-2026 की घटना है| पीड़ित बेटी का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म-मारपीट की गयी| 


19 मई को लहरू पीड़िता को बनारस स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. यहां ऑटो चालक रवि वर्मा ने पीड़िता को साथ ले जाकर उसके साथ रेप किया और डराकर उसे अपने घर में रख लिया| पड़ौसियों ने जब पीड़िता को घर में देखा तो पुलिस को सूचना दी|

पुलिस ने ऑटो चालक रवि और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है. लहरू की तलाश जारी है|