अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अतरौली| विधानसभा क्षेत्र में जहां एक ओर कई बड़े नेता अपनी राजनीतिक तैयारी में जुटे हैं, वहीं युवाओं के बीच गगन लोधी लगातार मजबूत पहचान बना रहे हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री का क्षेत्र और पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ा इलाका होने के बावजूद गगन लोधी को युवाओं और आम जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।
इसी क्रम में आज गांव रायपुर मुजफ्ता में 15 वर्ष से कम आयु के युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का गगन लोधी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तेज गर्मी और धूप के बीच भी युवाओं में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
ग्रामीणों और युवाओं ने गगन लोधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट, दौड़ प्रतियोगिता, भागवत कथा, सामाजिक कार्यक्रम या नई दुकान के उद्घाटन जैसे आयोजनों में लगातार गगन लोधी को आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता साफ दिखाई दे रही है।
गगन लोधी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा ऐसे आयोजनों से गांवों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

