हरदुआगंज के जटपुरा में बेटी के जन्म पर पिता ने फूलों से सजाई गाड़ी! बोले, 'घर में लक्ष्मी आई है

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज, अलीगढ़ मीडिया डिजिटल| जटपुरा गांव में शुक्रवार को खुशी का माहौल रहा। गांव के निवासी के घर बेटी का जन्म हुआ तो परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बेटी के पिता ने अपनी गाड़ी को फूल-मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया और मां-बेटी को गांव लेकर पहुंचे।

गांव में एंट्री करते ही ढोल-नगाड़े बजने लगे। परिवार ने बेटी का जोरदार स्वागत किया। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नवजात की मां की आरती उतारी।

बेटी के चाचा ने भावुक होते हुए कहा, "हमने भगवान से बेटी की प्रार्थना की थी। भगवान ने हमारी सुन ली। हमारे घर बेटी नहीं, साक्षात लक्ष्मी जी का आगमन हुआ है।" उन्होंने बताया कि पूरे गांव में मिठाई बंटवाकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जाएगा।

पिता ने कहा, "लोग बेटी को बोझ समझते हैं, लेकिन मेरे लिए ये सबसे बड़ी खुशी है। इसे पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाऊंगा।" गांव में बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न पहली बार देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि ये पहल समाज के लिए मिसाल है।

"हरदुआगंज के जटपुरा गांव में आज खुशियों ने दस्तक दी। बेटी के जन्म पर पिता मनोज ने फूलों से सजी गाड़ी लेकर अस्पताल पहुंचे और मां-बेटी को घर लाए जो कि गुजरात में रहकर छोटा सा जॉब करते है उसी से परिवार का खर्जा चलता है।

 ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ स्वागत। चाचा अनुज ने कहा - हमने बेटी मांगी थी, भगवान ने लक्ष्मी भेज दी। ये नजारा उन लोगों के लिए तमाचा है जो आज भी बेटी को बोझ समझते हैं।"