प्रदेश के कई जिलों में भीषण हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ|यूपी में मई की तपिश अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में भीषण हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

20 मई से 21 मई के बीच बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी सहित कई जिलों में भयानक लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हो सकता है और दोपहर के समय गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के हालात विशेष रूप से गंभीर माने जा रहे हैं।


सभी प्रदेशवासियों से अलीगढ मीडिया डिजिटल आग्रह करता है कि, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिक भाइयों-बहनों से आग्रह है कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के सूती वस्त्र पहनें और लू से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, सावधानी ही बचाव है।