अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| समीक्षा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला नुमाइश मैदान पहुंचा। मंच पर जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। सीएम ने अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चैक प्रदान किए। योगी आदित्यनाथ से पहले कोल विधायक अनिल पाराशर और सांसद सतीश गौतम ने अपनी बात रखी।
सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा में यह बोले
भारत माता की जय, वृंदावन बिहारी लाल के जयघोष के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में संबोधन शुरू किया। वह बोले कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाबा खेरेश्वर को नमन है। कल्याण सिंह को भी सादर नमन है।

