अलीगढ़ में बेटा-बेटी के साथ पत्नी लापता, अभीतक कोई सुराग नहीं, पति परेशान

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल,अलीगढ़। अलीगढ़ जनपद के थाना बन्नादेवी क्षेत्र से दो10 वर्षीय बच्चों एवं उनकी माता के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार श्रीमती मोनी महेश्वरी (उम्र लगभग 34 वर्ष) तथा उनके दोनों बच्चे लक्ष्य महेश्वरी (उम्र लगभग 10 वर्ष) एवं लाव्या महेश्वरी (उम्र लगभग 10 वर्ष) दिनांक 14 जुलाई 2026 से लापता हैं।


परिजनों की और से पति ने थाना बन्नादेवी पुलिस को तहरीर देकर 17 जुलाई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 511/2026 दर्ज कराया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस तीनों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है|


परिवार के अनुसार मोनी महेश्वरी का मोबाइल नंबर 9837173340 घटना वाले दिन से लगातार स्विच ऑफ है। अब तक परिवार को उनकी सकुशल बरामदगी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण परिवार अत्यंत चिंतित है।

परिवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन तथा संबंधित प्राधिकरणों को आवेदन भेजकर मामले में त्वरित एवं प्रभावी जांच तथा शीघ्र बरामदगी का अनुरोध किया है।


परिवार ने समाचार माध्यमों से भी अपील की है कि इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुँचे और यदि किसी व्यक्ति के पास इन तीनों के संबंध में कोई सूचना हो तो वह तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सके।


लापता व्यक्तियों का विवरणः

मोनी महेश्वरी (उम्र लगभग 34 वर्ष) मोबाइल: 9837173340 (बंद)

लक्ष्य महेश्वरी (उम्र लगभग 10 वर्ष)

लाव्या महेश्वरी (उम्र लगभग 10 वर्ष)