अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| गुरुवार को गांधी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ की अध्यक्षता में, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई|बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों का राज्य के सापेक्ष जनपद की तुलनात्मक उपलब्धि के बारे में विभागवार बताया| मुख्य विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार द्वारा समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों का सत्यापन खण्ड प्रेरक, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के द्वारा करा कर अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश दिए, और चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई संवेदनशील क्षेत्रों की सूची में अंकित क्षेत्रों में शत प्रतिशत कार्य कराने के निर्देश दिए|
नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग को माइक्रोप्लान के अनुसार नाला सफाई, कूड़ा निस्तारण, झाड़ी कटाई, एंटी लार्वल कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग कार्य कराने के निर्देश दिए| अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वी बी डी) डॉ दिनेश खत्री द्वारा सभी चिकित्सा अधीक्षकों को स्वास्थ्य केंद्रों पर, एआरवी, एआरएस, एएसवी, मलेरिया आर डीटी किट तथा मलेरिया रोधी औषधि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए |
मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार द्वारा दस्तक अभियान के दौरान आशाओं द्वारा eKavach पर लक्षण युक्त व्यक्ति को ही चिन्हित करने और प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण के दौरान eKavach पर कीट वैज्ञानिक सर्वेक्षण के द्वारा सोर्स रिडक्शन कार्य करने के निर्देश दिए, आशाओं द्वारा चिह्नित रोगियों की जांच के, जांच के परिणाम UDSP पोर्टल पर अंकित कराने के निर्देश दिए|
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खत्री, डॉ बी के राजपूत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जगवीर सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल शर्मा, डॉ अमित शर्मा जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिवाकर त्रिपाठी, समस्त चिकित्सा अधीक्षक, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शोएब अंसारी, सहायक मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, डीसीपीएम कमलेश चौरसिया, एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ कुमार गुंजन, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुरेश भदौरिया, मलेरिया निरीक्षक महर्षि अग्निहोत्री, बाल विकास पुष्टाहार, माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे|

