हरदुआगंज पहुंची "विकास की लहर" यात्रा का चेयरमैन ने फूल मालाओं से किया स्वागत

Aligarh Media Desk

प्रवीण कुमार,अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अखबार द्वारा निकाली गई| "उत्तर प्रदेश में विकास की लहर, हर गांव हर शहर" विकास यात्रा सोमवार को हरदुआगंज के रामलीला मैदान में पहुंची।

यात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व अध्यक्ष अंजना यादव ने विकास यात्रा वाहन पर फूल मालाएं चढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान रंजीत चौधरी, रविंदर लिपिक, जीपीएस के स्कूल के प्रधानाचार्य देवराज सिंह शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वाहन पर उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, मंदिरों की तस्वीरें लगी हुई थीं। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा _"डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। समाचार पत्र की यह यात्रा सराहनीय पहल है।"



-