अलीगढ मीडिया डिजिटल, इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नशे का विरोध करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इकाई-1 की कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीषा उपाध्याय ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डा. दिवाकर राघव ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। एपीआरओ योगेश कौशिक ने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
युवाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी से नशे के खिलाफ एक मजबूत जन जागरूकता अभियान चलाया जा सकता है। स्वंयसेवकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन छात्रा साक्षी ने किया। आयोजन में डा. शगुफ्ता परवीन, डा. हृदेश, मयंक जैन, अजय राठौर का सहयोग रहा। इस अवसर पर शिवम पांडेय, रुसाली, दिप्ती, अर्जुन, फरहा आदि स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

