टी.जी.टी. शिक्षक चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर डॉ. अविनाश शर्मा ने बढ़ाया अलीगढ़ का गौरव : विवेक बंसल

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित टी.जी.टी. शिक्षक चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अलीगढ़ का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित करने वाले पूर्व विधायक विवेक बंसल के विश्वस्त सहयोगी डॉ. अविनाश शर्मा को आज पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अपने कार्यालय पर आयोजित एक सम्मान समारोह में माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि डॉ. अविनाश शर्मा की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि सम्पूर्ण अलीगढ़ के लिए गर्व का विषय भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. शर्मा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अविनाश शर्मा इससे पूर्व वर्ष 2011 से 2019 तक श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के वाणिज्य संकाय में अतिथि सहायक आचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा अब टी.जी.टी. शिक्षक चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि को लेकर शिक्षाविदों एवं नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी डॉ. अविनाश शर्मा को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में आलोक गौड़, कैलाश बाल्मीकि, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, शाहिद खान, राहुल प्रधान, अरविन्द शर्मा, संजीव गुप्ता, रईस ग़ाज़ी, असलम जमील, संजय माथुर, हनी दयाल, जतन अग्रवाल अदि के साथ अन्य लोग मौजूद रहे|

Tags