कैंसर की रोकथाम और जागरूकता पर केंद्रित होगा FOGSI Conclave Preventive Oncology 2026

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और शुरुआती पहचान को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से FOGSI Conclave Preventive Oncology 2026* का आयोजन 29 एवं 30 अगस्त 2026 को होटल रमाडा, जी.टी. रोड, अलीगढ़ में किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम "Learn the Power of Cancer Prevention" रखी गई है। कॉन्क्लेव के माध्यम से कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता, नियमित स्क्रीनिंग तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान को लेकर विशेष इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। 

  अलीगढ़ के प्रतिष्ठित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ इस दौरान कैंसर के जोखिम कारकों, बचाव के उपायों, नियमित जांच एवं शुरुआती लक्षणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। आयोजन समिति का उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान करने के साथ-साथ कैंसर की रोकथाम को लेकर समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश पहुंचाना है। इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे मेलरोज़ इन, मैरिस रोड, अलीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉन्क्लेव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कैंसर की रोकथाम से जुड़े प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।


आयोजन समिति की अपील

आयोजन अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सूद ने कहा कि कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच के प्रति जागरूकता ही इस बीमारी के प्रभाव को कम करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मीडिया से इस जन-जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। आयोजन अध्यक्ष डॉ. तमकीन खान ने कहा कि महिलाओं को स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग और शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया से इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।

आयोजन सचिव डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए सही जानकारी और समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से जागरूक होने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित स्क्रीनिंग कराने की अपील की।

आयोजन सचिव डॉ. नम्रता भारद्वाज ने कहा कि कैंसर की रोकथाम केवल चिकित्सकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने मीडिया से जन-जागरूकता के इस अभियान को व्यापक मंच प्रदान करने का आग्रह किया।

आयोजन सचिव डॉ. सुम्बुल नईम ने कहा कि जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार कैंसर के खिलाफ हमारी सबसे प्रभावी रणनीतियों में से हैं। उन्होंने आमजन से कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूक रहने और इस संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने की अपील की।


सम्मेलन में प्रमुख विशेषज्ञों की सहभागिता

FOGSI Conclave - Preventive Oncology 2026 में डॉ. आशा राठी, प्रो. सीमा हकीम, डॉ. अंजू गुप्ता, प्रो. ज़हरा मोहसिन एवं डॉ. नसरीन नूर सहित अनेक प्रतिष्ठित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञ कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग. शुरुआती पहचान तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा करेंगे।

64 " देश के कोने-कोने से 100 से अधिक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव में सहभागिता करने के लिए अलीगढ़ पहुंचेंगे । यह आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ-साथ कैंसर की रोकथाम और जन-जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

FOGSI Conclave - Preventive Oncology 2026 का संदेश स्पष्ट है कैंसर के इलाज से पहले उसकी रोकथाम और समय पर पहचान को प्राथमिकता देना आवश्यक है।