हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने किया धमाल, करिश्मा विशाल वार्ष्णेय बनी तीज क़्वीन

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ |वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर, अलीगढ रजिस्टर्ड द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस बार भी हरियाली तीज का कार्यक्रम स्थानीय राधा वन आगरा रोड पर बहुत जोर शोर से मनाया गया । जिसमे एक ओर जहां वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड से जुड़ी महिलाओं ने खूब मस्ती की वही सावन की मल्हारों पर खूब नृत्य हुआऔर देशभक्ति के संगीत पर भी नृत्य प्रस्तुत किया गया । 

 वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर, अलीगढ़ रजिस्टर्ड के सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ रजिस्टर्ड परिवार की ओर से आयोजित इस हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अर्धांगनी ज्योति वार्ष्णेय, मुख्य सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवम् उनकी अर्धागिनी दीपिका वार्ष्णेय , आकाश दीप वार्ष्णेय एडवोकेट एवं उनकी अर्धांगिनी शैल वार्ष्णेय, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स एवं उनकी अर्धांगिनी राशि वार्ष्णेय, महामंत्री रोहित कुमार पीतल एवं उनकी अर्धांगिनी सोनल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील एवं उनकी अर्धांगिनी नंदनी वार्ष्णेय ने श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष द्वीप जलाकर माला पहनाकर किया ।

कार्यक्रम संयोजक अतुल सायकिल, अमित कोल, शुभम कृष्ण वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार गुप्ता, लव गुप्ता, कनिक वार्ष्णेय ने सभी पुरुष अतिथियों को पटका पहनाकर एवं प्रियंका वार्ष्णेय, निशि वार्ष्णेय, मोना वार्ष्णेय, हर्षिता नंदन, ज्योति वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय ने महिलाओं को वेळा के फूलों का ग़ज़रा एवं ब्रॉच पहनाकर स्वागत किया । 

इस अवसर पर अनिल अन्नू , मनोज गुप्ता लकी, अनु गुप्ता, गौरव पराग कोल्ड , राजीव कृष्ण, सरिता वार्ष्णेय, शालिनी गुप्ता, हर्षिता गुप्ता, डॉ प्रियांक गुप्ता, हिंमाशु एन के, अंकुर सिलसन, राहुल सरस्वती, संजीव जे एम डब्लू, आशु गैस, नवनीत जौनी आदि उपस्थित रहे ।