अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ | माता-पिता के साथ बार-बार मारपीट एवं उत्पीड़न तथा पुलिस द्वारा मेडिकल न कराए जाने के संबंध में की गयी शिकायत पर लोधा थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं| करसुआ के रहने वाले दीपक का आरोप हैं कि , कुछ लोगों द्वारा मेरे माता-पिता को लगातार परेशान किया जा रहा है तथा उनके साथ मारपीट की जा रही है। इससे पहले भी अप्रैल माह में रात लगभग 11 बजे मेरे माता-पिता के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत/रिपोर्ट की प्रति मेरे पास उपलब्ध है।
अब पुनः मेरे माता-पिता के साथ मारपीट की घटना हुई है। इस संबंध में मैंने थाने में रिपोर्ट भी कराई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया है। मेरे माता-पिता को आरोपियों से आगे भी खतरा है और हमें डर है कि वे दोबारा उनके साथ मारपीट या कोई गंभीर घटना कर सकते हैं।
एसएसपी को शिकायत भेज गुहार लगायी हैं कि मेरी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए तथा मेरे माता-पिता को सुरक्षा प्रदान की जाए। मेरे पास पूर्व की शिकायत/रिपोर्ट की प्रति एवं संबंधित अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

