21 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Aligarh Media Desk

 


सर्वाेच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत के लिए अलीगढ़ में तैयारियां तेज, पक्षकारों के बीच शुरू हुई मध्यस्थता 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्री-सिटिंग प्रक्रिया को दी गति


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ : माननीय सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाली ष्विशेष लोक अदालतष् के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को चिन्हित मामलों में पक्षकारों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई।


मा0 जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय में 06 अगस्त को माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा जिले से चिन्हित मामलों, जो गुरुवार तक के लिए निर्धारित थे, उनमें पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता कराई गई। इस दौरान पक्षकारों ने आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाते हुए मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने की सहमति व्यक्त की।


इसके साथ ही माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ष्विशेष लोक अदालत समाधान समारोह-2026ष् के अंतर्गत प्री-सिटिंग के लिए चिन्हित मामलों में प्रभावी मध्यस्थता सुनिश्चित करने के लिए प्री-सिटिंग समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग ने बताया कि विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति के आधार पर प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।