यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष-सदस्यों की हुई बल्ले-बल्ले

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, लखनऊ| यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष-सदस्यों की बल्ले-बल्ले हो गयी हैं, नयी जानकारी के मुताबिक सरकार ने उनके वेतन-भत्ते में बड़ा इजाफा किया हैं| इसके साथ साथ कुछ सुविधाओ में भी सुधारात्मक बदलाब किये गये हैं| प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन-भत्ते बढ़ाने का फैसला लिया है।


जानिए, नए वेतनमान क्या होंगे?

- अध्यक्ष: पहले ₹1,75,000 मिलता था, अब बढ़कर ₹2,25,000 प्रति महीना होगा।  

- सदस्य: पहले ₹1,47,000 मिलता था, अब बढ़कर ₹2,05,000 प्रति महीना मिलेगा।

इसके साथ और क्या-क्या मिलेगा?*

1. आवास: निशुल्क सरकारी आवास। अगर आवास नहीं मिला तो 10000 ग्रेड पे के अधिकारियों जितना HRA।  

2. वाहन: अध्यक्ष को सरकारी वाहन। सदस्यों को हर महीने 200 लीटर तेल का वाहन भत्ता।

सरकार का कहना है कि आयोग के काम का बोझ और जिम्मेदारी को देखते हुए ये बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की सैलरी में करीब 28 से 40 हजार रुपये तक का इजाफा हो जाएगा।