रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाई
अलीगढ मीडिया डिजिटल, गंगीरी, अलीगढ़। रानी अवंती बाई लोधी समाज कल्याण समिति गंगीरी, जनपद अलीगढ़ के तत्वावधान में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
भारत सरकार के एडिशनल डायरेक्टर (इन्वेस्टिगेशन) मा. अमर पाल सिंह लोधी ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी एवं बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमर पाल सिंह लोधी ने सुबह 8:30 बजे महारानी अवंती बाई लोधी एवं बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद 9 बजे बिधिपुर, 9:30 बजे सूरतगढ़, 10 बजे अतरौली तथा 11 बजे गंगीरी में कार्यक्रम प्रस्तावित रहा।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह लोधी रहे। उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, शौर्य एवं देशभक्ति को याद किया।
मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ, समिति के पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय जनता ने जयंती की शुभकामनाएं देते हुए रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।

