जमनपुर में युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, 60 युवाओं ने लिया हिस्सा

madan pal singh


 जमनपुर में युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, 60 युवाओं ने लिया हिस्सा

Repoter-Madanpal Singh

अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली। अतरौली क्षेत्र के ग्राम जमनपुर में शनिवार को युवा दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-6 केपी सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


प्रतियोगिता में करीब 60 युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में दीपक रौरा, बुलंदशहर ने प्रथम तथा सूर्य, अलीगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहासू की प्रतिभागी ने प्रथम और बागपत की प्रतिभागी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ग्राम के सम्मानित लोगों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर रिंकू बीडीसी, सुधीर, सौरभ, आकाश, नवल किशोर, मुकेश, अभय, सचिन सहित अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags