अलीगढ़: कृष्णा रिसॉर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। मड़राक थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार सीओ इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व में रविवार देर रात मड़राक पुलिस ने रिसॉर्ट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में 4 पुरुष और 5 युवतियां मिलीं। सभी 9 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

सीओ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रिसॉर्ट संचालक विशाल वार्ष्णेय भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देह व्यापार के लिए युवतियों को आगरा से बुलाया जाता था।  

पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है और रिसॉर्ट में लंबे समय से चल रही गतिविधियों को लेकर जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

थाना मड़राक पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 255/26 धारा 3(1)/4(1)/5(1)(d)/6(1)(b)/7(2)(a) अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम से संबंधित 09 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को मय 09 मोबाइल फोन, 8990/- रुपये व  अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया हैं|

पुलिस के मुताविक गिरफ्तार की गयी 4 अभियुक्तों द्वारा थाना मड़राक क्षेत्र स्थित कृष्णा रिसार्ट में महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार का काम कराने व अवैध धन कमाने के संबंध में मु0अ0सं0 255/26 धारा 3(1)/4(1)/5(1)(d)/6(1)(b)/7(2)(a) अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम पंजीकृत किया हैं ।  

क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के निर्देशन में थाना मड़राक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 255/26 धारा 3(1)/4(1)/5(1)(d)/6(1)(b) /7(2)(a) अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम से सम्बन्धित 04 अभियुक्त 1.पिंकू उर्फ विशाल पुत्र सीताराम निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ 2.अभिषेक कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी कुलदीप विहार थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ 3.चन्दन पुत्र गिर्राज निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ 4.अमित पुत्र अजय निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली नगर अलीगढ़ व 05 महिला अभियुक्ताओं को थाना क्षेत्र मडराक से गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई ।  


गिरफ्तार अभियुक्त-

1.पिंकू उर्फ विशाल पुत्र सीताराम निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी अलीगढ़ 

2.अभिषेक कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी कुलदीप विहार थाना बन्नादेवी अलीगढ 

3.चन्दन पुत्र गिर्राज निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ 

4.अमित पुत्र अजय निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली नगर अलीगढ़ 

 5. 05 महिला अभियुक्ता 


बरामदगी

 1. 09 मोबाइल फोन

 2. 8990/- रुपये

 3. आपत्तिजनक सामग्री