जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर जिलाधिकारी अलीगढ़ से शिकायत कर जांच की मांग

madan pal singh

 जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर जिलाधिकारी अलीगढ़ से शिकायत कर जांच की मांग



अतरौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर दलपतपुर निवासी शिवराज सिंह पुत्र साहब सिंह ने अशोक कुमार यादव, उनकी पत्नी बीना देवी, पुत्र निखिल यादव तथा अन्य के खिलाफ जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बड़ी मात्रा में कृषि भूमि खरीदी गई है और जमीनों की खरीद-बिक्री में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।


शिकायत में कहा गया है कि अतरौली तहसील क्षेत्र के विभिन्न मौजों में अशोक कुमार यादव, उनकी पत्नी बीना देवी तथा पुत्र निखिल यादव के नाम अलग-अलग भूमि क्रय की गई है। इसके अलावा बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में भी भूमि का बैनामा कराए जाने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम गाजीपुर स्थित खाता संख्या 417 की गाटा संख्या 360/13 व 764/2 के संबंध में अनुसूचित जाति के विक्रेता से भूमि का बैनामा बिना आवश्यक अनुमति के कराए जाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में संबंधित व्यक्तियों पर जमीन खरीद-फरोख्त का रैकेट चलाने और भू-माफिया से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं। गाटा न . 774/10 निखिल कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव . S.C. कि ज़मीन  बिना परमिशन के हुई है मोजा गाज़ीपुर


शिवराज सिंह ने अधिकारियों से पूरे मामले की राजस्व अभिलेखों, बैनामों और भूमि खरीद की जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।